Headlines
Loading...
History  मुग़ल काल one liner questions part-1

History मुग़ल काल one liner questions part-1

      History  मुग़ल काल

      one liner questions part-1

Babur 

  •  मुगल वंश का संस्थापक बाबर  था।
  •  मध्यकालीन भारत के मुगल शासक  चगताईं तुर्क थे।
  • बाबर ने भारत पर पांच बार आकमण किया।
  • मुगल बादशाह        मकबरा
          बाबर                      काबुल
          हुमायूं                      दिल्ली
          अकबर                   आगरा (सिकंदरा)
          जहांगीर                   लाहोर (शाहदरा)
          शाहजहां                 आगरा
          औरंगजेब                औरंगाबाद (दौलताबाद)
  • पानी पत का प्रथम युद्ध ( 21 अप्रैल 1526 ई.)  बाबर तथा इब्राहिम लोदी के मध्य हुआ था।
  • खानवा का युद्ध (17 मार्च, 1527 ई. ) राणा सांगा और बाबर के बीच हुआ था 
  • तोपों का प्रयोग प्रथम बार पानीपत के प्रथम युद्ध में किया गया।
  • बाबर का पूरा नाम जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर था।
  • बाबर ने खानवा के युद्ध में ' जेहाद ' का नारा दिया या।
  • घाघरा का युद्ध (6 मई, 1529 ई.) को यावर एवं अफगानों के मध्य हुआ जिसमें बाबर विजयी हुआ
  • अयोध्या स्थित बाबरी मस्जिद का निर्माण बाबर के सेनानायक ‘मीर बाकी' ने करवाया था।
  • बाबर की मृत्यु के पश्चात आरंभ में उसके शव को आगरा के ' आरामबाग’ में दफनाया गया । बाद में उसका शव ’काबुल' में उसके द्वारा चुने गए स्थान पर दफनाया गया।
  • बाबर की आत्मकथा ‘ बाबरनामा ‘ के नाम से प्रसिद्ध है।
  • चौसा का युद्ध (25 जून, 1 5 3 9 ई. ) शेरशाह सूरी तथा हुमायूं के मध्य लडा गया।
  • बिलग्राम युद्ध के परचात हुमायूं सिंध चला गया तथा वहां पर 15 वर्ष तक निर्वासित जीवन व्यतीत किया
  • 1533 ई. में हुमायूं ने दीन-ए-पनाह नामक नगर की स्थापना की
  • हुमायूंनामा की रचना गुलबदन बेगम ने की थी
  • हुमायूं के मकबरे का निर्माण 1569 ई. में उसकी  पत्नी हाजी बेगम ने करवाया था।
  • सूर साम्राज्य का संस्थापक शेरशाह सूरी था
  • शेरशाह ने बिलग्राम के युद्ध में हुमायूं को परास्त करने के पश्तात दिल्ली की गद्दी पर बैठा।जी.टी. रोड का निर्माण शेरशाह सूरी ने करवाया था I शेरशाह सूरी ने जौनपुर से शिक्षा-दीक्षा प्राप्त की l
  • शेरशाह ने चांदी के सिवके का प्रचलन आरंभ किया था l कृषकों की सहायता के लिए शेरशाह ने ‘कबूलियत एवं पट्टा ' की व्यवस्था प्रारंभ की।
  • दिल्ली में पुराना किला भवनों का निर्माण शेरशाह ने करवाया था!
  • शेरशाह की मृत्यु कालिंजर में हुई।
  • शेरशाह का मकबरा सासाराम  बिहार मैं है। 
      History Akbar period one liner questions part-2

0 Comments: