History Akbar period one liner questions part - 2
- अकबर का जन्म 15 अक्टूबर, 1542 को अमरकोट के राजा वीर साल के महल में हुआ था।
- अकबर का पूरा नाम जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर था।
- पानी पत का दूसरा युद्ध (5 नवंबर, 1556) अकबर एवं हेमू के मध्य हुआ।
- अकबर ने सर्वप्रथम कछवाहा राजपूतों से वैवाहिक सबंध 'स्थापित किए ।
- राजपूताना में मेवाड राज्य ने अकबर की संप्रभुता स्वयं स्वीकार नहीं की थी।
- हल्दीघाटी का युद्ध 15 जून, 1576 को राणा प्रताप तथा मुगल सेनापति मान सिंह के मध्य लडा गया ।
- मुगल सम्राट अकबर को राष्टीय सम्राट कहा जाता है।
- फैजी अकबर का दरबारी कवि था।
- मुगल शासक और उनके प्रसिद्ध नाम
शासक ख्याति नाम
औरंगजेब जिंदा पीरजहांदारशाह लम्पट मूर्ख
फरखिसियर घृणित कायर
रफी-उदृ-दरजात कठपुतली शासक
मुहम्मद शाह रंगीला
बहादुरशाह 1 ' शाहे बेखबर
बहादुरशाह 2 जफर
- ’इबादतखाना' का निर्माण 1575 ई. में फतेहपुर सीकरी में अकबर ने करवाया था।
- अकबर का समकालीन प्रसिद्ध सूफी संत शेख सलीम चिश्ती था।
- फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजा का निर्माण, गुजरात विजय के उपलक्ष्य में अकबर ने करवाया था।
- अकबर द्वारा व उसके काल में निर्मित स्थापत्य
० आगरा का लाल किला
० इलाहाबाद का किला
० सीकरी में शाही महल
० लाहोर का किला
० हूमायूं का मकबरा
० जोधाबाई का महल
० पंच महल
- अकबर के दरबार में नवरत्न रहते थे
० बीरबल
० मानसिंह
० अबुल फजल
० अब्दुर्रहीम खानखाना
० टोडरमल
० मुल्ला दो प्याजा
० फैजी
० फकीर अजीजुद्दीन
० तानसेन
- अबुल फजल ने ' अकबरनामा' नामक ग्रंथ की रचना की।]
- अकबर के काल में महाभारत का फारसी भाषा में अनुवाद अब्दुल कादिर बदायूंनी द्वारा ‘रज्मनामा' नाम से किया गया।
- रामायण का फारसी अनुवाद अब्दुल कादिर बदायूँनी तथा अन्य लेखकों ने मिलकर किया।
- अकबर इंग्लैंड की रानी एलिजाबेथ प्रथम का समकालीन था।
- अकबर का मकबरा सिकंदरा में है।
- अकबर ने सिख गुरु रामदास को अमृतसर बसाने के लिए 500 बीघा जमीन दान में दी।


0 Comments: