G.K
history जहांगीर- शाहजहां one liner questions part-3
History जहांगीर- शाहजहां one liner questions part-3
 |
| history जहांगीर |
जहांगीर
- जहांगीर का पूरा नाम नूरूद्दीन मुहम्मद जहांगीर था ।
- जहांगीर के बचपन का नाम सलीम था ।
- तंबाकू की खेती जहांगीर के समय प्रारंभ की गई थी!
- जहांगीर ने आगरे के किले में न्याय की जंजीर लगवाई थी।
- मुगलों एवं मेवाड़ राज्य के मध्य चित्तोड़गढ़ की संधि 1615 ई. में जहांगीर के समय हुई।
- जहांगीर का काल मुगल चित्रकला का स्वर्णकाल कहा जाता है।
- जहांगीर से मिलने 1608 ई. में इंग्लैंड के सम्राट का प्रतिनिधि कैप्टन हॉकिंस तथा 1615 ई. में टॉमस रो आए थे ।
- जहांगीर ने अपनी आत्मकथा फारसी भाषा में ’तुजुक-ए-जहांगीरी' नाम से लिखी।
- जहांगीर का मकबरा शाहदरा (लाहोर) में स्थित है।
- नूरजहां जहांगीर की पत्नी थी जिसका वास्तविक नाम मेहरुन्निसा था।
- नूरजहां की माता अस्मत बेगम ने गुलाब से इत्र बनाने की विधि खोजी थी।
- जहांगीर ने आकारिजा के नेतृत्त्व में आगरा में एक चित्रशाला की स्थापना की थी।
- जहांगीर के मकबरे का निर्माण नूरजहां ने करवाया था।
- जहांगीर के सबसे बडे पुत्र खुसरो ने जहांगीर के विरुद्ध विद्रोह का दिया था।
शाहजहां
- शाहजहां का जन्म 5 जनवरी, 1592 को लाहोर में मारवाड़ की राजकुमारी जगत गोसाईं के गर्भ से हुआ था
- शाहजहां के बचपन का नाम खुर्रम था
- शाहजहां के शासनकाल को मुगल काल का स्वर्णकाल कहा जाता था |
- शाहजहां की पत्नी का नाम अर्जुमन्द बानो बेगम था' जो ‘ मुमताज महल’ के रूप में जानी जाती थीं।
- शाहजहां ने मुगल साम्राज्य की राजधानी आगरा से दिल्ली स्थस्तान्तरित की।
- दिल्ली के लाल किला निर्माण शाहजहाँ ने करवाया |दिल्ली जमा मस्जिद का निर्माण भी शाहजहां ने करवाया था ।
- आगरा का ताजमहल शाहजहां ने मुमताज महल की याद मेंबनवाया था।
- शाहजहां ने बलबन द्वारा प्रारंभ किए गए ‘सिजदा प्रथा' को 'समाप्त ' किया ।
- उपनिषदों का फारसी अनुवाद शाहजहां के शासनकाल में दारा शिकोह ने ’सिर्र-ए-अकबर' शीर्षक के तहत किया था ।
0 Comments: