Time and work
![]() |
Time and Work |
हर दस प्रश्नों के नीचे उत्तर दिये गए है पहले प्रश्न हल करे फिर उत्तर देखे
1)यदि किसी कार्य को A तथा B मिलकर 15 दिन में तथा अकेला B 20 दिन में पूरा करता है तो अकेला A उसे कितने दिन में पूरा करेगा
2) A,B व C मिलकर किसी कार्य को 30 मिनट में पूरा कर सकते हैं A तथा B मिलकर उस कार्य को 50 मिनट में पूरा कर सकते हैं C अकेला उस कार्य को कितने समय में पूरा कर सकेगा
3) A,B और C के कार्य कुशलता का अनुपात 4: 3:2 है तीनों मिलकर किसी कार्य को 15 दिनों में समाप्त कर सकते हैं तो B और C मिलकर उस कार्य को कितने दिन में समाप्त करेंगे
4) किसी कार्य को करने में A की क्षमता B से आधी है तथा C की छमता A तथा B की कुल क्षमता से आधी है यदि C अकेला इस कार्य को 40 दिन में समाप्त करें तो तीनों मिलकर कार्य को कितने दिनों में समाप्त कर लेंगे
5) ए बी और सी एक काम को क्रमशः 24,6 और 12 दिनों में पूरा कर सकते हैं तीनों एक साथ मिलकर उस काम को पूरा करेंगे |
6) यदि 35 व्यक्ति 49 मीटर लंबी दीवार को 3 दिन में बना सके तो 20 व्यक्ति 6 दिन में ऐसी कितनी लंबी दीवार बना सकेंगे
7) अजय और सुनील किसी कार्य को 10 दिन में सुनील और संजय 15 दिन में तथा संजय और अजय 20 दिन में कर सकते हैं वे तीनों एक साथ 6 दिन कार्य करते हैं और अजय कार्य छोड़ देता है इसके बाद सुनील और संजय 4 दिन और कार्य करते हैं और अब सुनील कार्य छोड़ देता है तो संजय को शेष कार्य पूरा करने में कितना समय लगेगा
8) राम व केशन मिलकर किसी खेत को 28 दिन में जोत सकते हैं जबकि सुरेश की सहायता से इस खेतको 21 दिन में जोत लेते हैं ज्ञात कीजिए कि सुरेश अकेला इस गीत को कितने दिन में जोत सकता है
9) 10 पुरुष किसी कार्य को 15 दिन में कर सकते हैं किसी कार्य को 15 महिलाएं 12 दिन में पूरा कर सकती हैं यदि 10 पुरुष और 15 महिलाएं मिलकर इस कार्य को करें तो इसे पूरा होने में कितना समय लगेगा
10) प्रदीप की कार्य क्षमता सुनील की कार्य क्षमता से 4 गुनी है यदि सुनील किसी कार्य को 20 दिन में कर सकता है तो बताओ दोनों मिलकर कितने दिन में कार्य कर सकते हैं
1)60 days 2)75 min 3)27 days 4)13 1/2 5) 3 3/7 6)56 or 58 7)10 8) 84 9)6 2/3 10)4
11) ए और बी एक कार्य को 12 दिन में बी और सी उसे 15 दिन में तथा ए और सी उसे 20 दिन में पूरा कर सकते हैं तो अकेला ए उसे कितने दिनों में कर सकता है
12) किसी कार्य को पूरा करने के लिए P तथा Q की कुशलता 3:4 के अनुपात में हैं उनके द्वारा कार्य पूरा करने में लिया जाने वाले दिनों की संख्या का अनुपात होगा
13) A किसी काम को 12 दिन में कर सकता है यदि B,A से डेढ़ गुना तेज काम करता है तो B इसके दुगने काम को कितने दिनों में करेगा
14) सीता 1 दिन में किसी काम को 20 प्रतिशत भाग तथा संगीता 1 दिन में उसी काम का 30% भाग कर सकती है वह क्रमागत दिन के आधार पर काम करती हैं अर्थात पहले दिन सीता दूसरे दिन संगीता और फिर सीता पूरा काम कितने दिन में समाप्त होगा
15) A व B किसी कार्य को क्रमशः 25 दिन बाद 35 दिन में कर सकते हैं दोनों मिलकर कार्य प्रारंभ करते हैं किंतु कार्य समाप्त होने से 7 दिन पहले B कार्य छोड़ चला जाता है ज्ञात कीजिए कि कार्य समाप्त होने में कुल कितने दिन लगेंगे
16) A एक काम को 9 दिन में कर सकता है B,A से 50% अधिक तेजी से काम कर सकता है तो भी अकेले उस काम को कितने दिनों में करेगा
17) ए तथा बी किसी कार्य को अलग-अलग क्रमश 20 दिन तथा 30 दिन में पूरा कर सकते हैं उन्होंने कुछ समय तक एक साथ मिलकर कार्य किया उसके बाद बी कार्य छोड़कर चला गया यदि शेष कार्य को ए ने10 दिन में पूरा किया हो तो बी ने कितने दिन तक कार्य किया
18) क और ख मिलकर किसी कार्य को 20 दिन में कर सकते हैं उन्होंने 15 दिन तक साथ साथ कार्य किया और इसके बाद के कार्य छोड़कर चला जाता है शेष कार्य को ख 10 दिन में पूरा कर सकता है तो बताओ कि अकेला उसे कितने दिन में पूरा कर सकता था
19) 5 आदमी एवं 8 लड़के किसी काम को 10 दिन में समाप्त कर सकते हैं जबकि 2 आदमी एवं दो लड़के उसी काम को 23 दिनों में समाप्त कर सकते हैं यदि काम पर 10 आदमी एवं पांच लड़कों को रखा जाए तो काम कितने दिनों में समाप्त हो जाएगा
20) 8 आदमी किसी काम को 12 दिनों में समाप्त कर सकते हैं जबकि 12 लड़के उसी काम को 16 दिनों में समाप्त कर सकते हैं 8 आदमियों ने मिलकर का काम प्रारंभ किया और और कुछ दिन बाद चार आदमी काम छोड़ कर चले गए तो बताएं पूरा काम कितने दिनों में समाप्त हो जाएगा
11) 30 12) 4:3 13) 16 14)comment ans 15)17 1/2 16) 6 17) 6 18) 40 19) 5 3/4 20) 14
21) 12 आदमी 15 औरतें 18 लड़के किसी काम को 37 दिन में समाप्त कर सकते हैं यदि काम पर दो आदमी दो औरत एवं दो लड़कों को रखा जाए तो काम कितने दिनों में समाप्त हो जाएगा
22) 4 आदमी किसी काम को 15 दिन में समाप्त कर सकते हैं जबकि 10 औरतें 9 दिनों में समाप्त कर सकती हैं यदि काम पर तीन आदमी हम तीन और औरतों को रखा जाए तो पूरा काम कितने दिनों में समाप्त हो जाएगा
23) 20 व्यक्ति 18 घंटे प्रतिदिन कहां लेकर के 24 दिनों में 40 खिलौनों की गाड़ी तैयार करते हैं ज्ञात कीजिए कि कितने दिनों में 36 व्यक्ति 16 घंटे प्रतिदिन का लेकर के 48 खिलौनों की गाड़ी तैयार कर लेंगे
24) A व B मिलकर किसी कार्य को 6 दिन में समाप्त कर सकते हैं B अकेला इस कार्य को 16 दिनों में कर सकता है दोनों मिलकर इस कार्य को करना प्रारंभ करते हैं परंतु 3 दिन बाद B कार्य छोड़ देता है ज्ञात कीजिए कि इसके कितने दिनों पश्चात A शेष कार्य को पूरा कर लेगा
25) एक पुरुष एक महिला और एक लड़का एक कार्य को क्रमशः 3,4 और 12 दिनों में पूरा कर सकते हैं यदि एक पुरुष और एक महिला उस कार्य को 1/4 दिन में पूरा करें तो उन्हें कितने लड़कों की सहायता चाहिए
26) A किसी कार्य को 22 दिनों में कर सकता है 12 दिन इस कार्य को करने के पश्चात छोड़ देता है तो शेष कार्य को B 5 दिनों में पूरा कर लेता है ज्ञात कीजिए कि B अकेला इस कार्य को कितने दिन में पूरा कर सकता है
27) 5 पुरुष और 3 लड़के मिलकर 1 घंटे में एक लड़के व एक पुरुष द्वारा मिलकर किए गए कार्य का 5 गुना काला करते हैं तो 1 पुरुष और 1 लड़के के काले की तुलना कीजिए
28) A और B अकेले-अकेले किसी कार्य को 9 और 12 दिनों में पूरा कर सकते हैं यदि वे बारी-बारी से एक-एक दिन कार्य करें तथा यह पहले कार्य प्रारंभ करें तो कार्य कितने दिनों में पूरा होगा
28) राम एक कार्य को 1/3 भाग 10 दिनों में श्याम 2/5 भाग 10 दिन में तथा सोहन 1/4 कार्य 5 दिन में करता है यदि तीनों मिलकर कार्य करें तो 3 दिनों में कितने प्रतिशत कार्य समाप्त होगा
29) 4पुरुष और 6 महिलाएं किसी कार्य को 5 दिन में करके सोलह ₹100 प्राप्त करते हैं 3 पुरुष और 7 महिलाएं उसी कार्य को 6 दिन में करके 1740 रुपए प्राप्त करते हैं 7 पुरुष और 6 महिलाएं उसी कार्य को करके कितने दिन में 3760 प्राप्त करेंगे
30) एक ठेकेदार 360 मीटर लंबी सड़क को 120 दिन में बनाने का ठेका लेता है तथा 30 आदमी काम पर लगा देता है 60 दिनों के बाद वह देखता है कि केवल 120 मीटर लंबी सड़क बन पाई है काम को पूरा करने के लिए उसे कितनी और आदमी काम पर लगाने होंगे
21) 90 22) 12 23)18 24)4 4/7 25) 41 26) 11 27) 2:1 28) 10 1/4 28)37 29) 8 30) 30
31) 40 आदमी किसी कार्य को एक नियत हमें में कर सकते हैं यदि कार्य पर केवल 30 आदमी लगाया जाए तो इसे पूरा करने में 6 अतिरिक्त दिनों की आवश्यकता होती है 60 आदमी उस कार्य को कितने दिन में पूरा कर सकते हैं
32) 120 आदमी अथवा 200 बच्चों के लिए खाना है इस कहानी में से 150 बच्चों ने खाना खा लिया बाकी खाना कितने आदमी के लिए पर्याप्त होगा
33) 12 गए मिलकर 7 दिन में 756 किलो घास खाती है 15 दिन मिलकर 10 दिन में कितनी घास खाएंगे
34) 15 लड़के 5 दिनों में ₹900 कमाते हैं 20 लड़के 7 दिनों में कितने कमाएंगे
35) 16 आदमी किसी काम को 24 दिनों में पूरा कर सकते हैं जबकि 48 बच्चे उसी काम को 16 दिनों में करते हैं 12 आदमियों के काम करना आरंभ किया और 14 दिनों बाद 12 बच्चे उनके साथ आ गए तथा शेष काम को वे सब मिलकर कितने दिन में पूरा करेंगे
36) A एक काम को 18 दिन में पूरा कर सकता है और B उसी काम को A से आधे समय में पूरा कर सकता है वे दोनों एक साथ मिलकर एक दिन में काम का कितना भाग पूरा कर सकते
37) A,B तथा C अकेले किसी कार्य को 20 दिन 30 दिन तथा 60 दिन में पूरा कर सकते हैं A अकेला कार्य करता है किंतु प्रत्येक तीसरे दिन में B तथा C की मदद से कार्य करता है पूरा कार्य कितने दिन में पूरा होगा
38) 40 व्यक्ति 60 किलोग्राम चावल का उपयोग 15 दिन में करते हैं तो 30 व्यक्ति 12 किलोग्राम चावल का उपयोग कितने दिन में करेंगे
39) कुछ आदमी 60 दिन में पूरा कार्य करते हैं यदि 8 आदमी ज्यादा होते तो वह काम 10 दिन कम में पूरा हो जाता तो आरा में कितने आदमी थे
40) एक दीवार घड़ी 6 बजे घंटों की संख्या प्रदर्शित करने के लिए टन टन करने में 6 सेकेंड का समय लेती है 11:00 बजे घंटों की संख्या प्रदर्शित करने के लिए टन टन करने में कितना समय लेगी
31) 12 32) 30 33) 1350 34) 1680 35) 12 36) 1/6 37) 15 38) 4 39) 40 40) 12
41) किसी कार्य को 5 दिनों में पूरा करने के लिए कितने आदमियों की जरूरत होगी यदि 10 आदमी 1/7 काम 7 दिन में पूरा करते हैं |
42) पुरुष 6 स्त्रियों एक काम को 16 दिनों में समाप्त कर सकती हैं तो 12 पुरुष और 8 स्त्रियां उस काम को कितने दिन में पूरा कर लेंगे |
43) 10 आदमी मिलकर एक दीवार का निर्माण 8 दिन में पूर्ण करते हैं यही कार्य आधे दिन में पूर्ण करने के लिए कितने आदमी चाहिए |
44) 200 आदमियों के समूह में 24 सप्ताह का भोजन सामग्री है 1 सप्ताह की समाप्ति के बाद 80 व्यक्ति और आ गए तथा प्रत्येक व्यक्ति के प्रत्येक दिन का भोजन सामग्री 900 ग्राम से घटकर 750 ग्राम हो गया तो कितने दिन तक भोजन चल पाएगा |
45) मोहन तथा सोहन अलग अलग एक काम को क्रमशः 30 और 45 दिनों में कर सकते हैं कितने दिनों में दोनों मिलकर काम समाप्त करेंगे |
41) 28 42) 3 43) 160 44) 45)comment your answer


14
ReplyDelete